
श्री केशव प्रसाद मौर्या
चुनाव क्षेत्र: उत्तर प्रदेश विधान सभा, निर्वाचन क्षेत्र
पार्टी: भारतीय जनता पार्टी
पिता का नाम | श्री श्याम लाल मौर्या |
माता का नाम | श्रीमती धनपती देवी |
जन्म की तारीख | 07 मई, 1969 |
लिंग | पुरुष |
धर्म | हिन्दू |
जाति | मौर्य |
वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
व्यवसाय |
कृषि ,व्यापार
|
शिक्षा |
स्नातक, हिन्दी साहित्य, इलाहाबाद
|
विशेष रुचि |
लेखन, अध्ययन व सामाजिक, सांस्कृतिक एवम् धार्मिक कार्यकलाप।
|
स्थाई पता | ग्राम व पोस्ट-सिराथू, जनपद-कौशम्बी। |
विदेश यात्रा | नीदरलैंड ,जर्मनी |
अन्य विवरण | - सामाजिक एवं राष्ट्रीय कर्तव्यों के निर्वहन में कई बार जेल गये। - प्रथम बार लोकसभा सांसद का चुनाव लड़ा और 308308 के भारी मतों के अन्तर से | |
कार्यकाल अवधि | विवरण |
1979 - 1993 | - वर्ष 1979 से विश्व हिन्दू परिषद में संगठन मंत्री एवं जिले से प्रान्त तक संगठन मंत्री के रूप में 14 वर्ष तक कार्य। - किसान मोर्चा भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ संयोजक, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री का कार्य तथा प्रदेश कार्य समिति सदस्य के रूप में कार्य । - प्रयाग में लगने वाले माघ मेला/कुंभ मेले में तीर्थ यात्रियों की सेवा, नमामि गंगे परियोजना में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य। - 14 वर्ष तक विश्व हिन्दू परिषद के संगठन मंत्री के रूप में कार्य। |
2004 - 2007 | - भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में इलाहाबाद पश्चिमी विधान सभा क्षेत्र से वर्ष 2004 एवं 2007 में चुनाव लड़ा। |
2012 | - 2012 में सिराथू विधानसभा क्षेत्र से विधान सभा के सदस्य निर्वाचित। |
2013 | - 2013 में काशी क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष। |
2014 | - वर्ष 2014 में लोकसभा क्षेत्र-51 फूलपुर से सांसद निर्वाचित । - भारत सरकार की सूचना प्रौद्योगिकी समिति के सदस्य। - मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार की परामर्शदात्री समिति के सदस्य। - सदस्य ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्रालय,भारत सरकार। |
2015 | - वर्ष 2015 में पार्टी की राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य मनोनीत। |
08 अप्रैल, 2016 | - 08 अप्रैल, 2016 को भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मनोनीत। |
19 मार्च, 2017 | - 19 मार्च, 2017 को उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण। |
08 सितंबर, 2017 - 06 जुलाई, 2022 | - दिनांक 08 सितम्बर, 2017 को उत्तर प्रदेश विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से उत्तर प्रदेश विधान परिषद् के निर्विरोध सदस्य निर्वाचित। - (उक्त स्थान श्री बुक्कल नवाब(सदस्य विधान परिषद्) द्वारा विधान परिषद की सदस्यता से त्यागपत्र दिये जाने के फलस्वरूप रिक्त हुआ)। - आपका कार्यकाल 06 जुलाई,2022 तक। |
21 सितंबर, 2017 | - दिनांक 21 सितम्बर, 2017 को लोक सभा की सदस्यता से त्यागपत्र। |
एमएलसी के रूप में कार्यकाल | 7 |