श्री शतरूद्र प्रकाश

चुनाव क्षेत्र: उत्तर प्रदेश विधान सभा, निर्वाचन क्षेत्र
पार्टी: समाजवादी पार्टी

पिता का नाम स्व0 पं0 लक्ष्मी चन्द्र शर्मा
माता का नाम स्व0 प्रेमलता शर्मा
जन्म की तारीख 01 अप्रैल, 1948
लिंग पुरुष
धर्म हिन्दू
जाति ब्राह्मण
वैवाहिक स्थिति विवाहित
शादी की तारीख 18 अक्टूबर, 1974
जीवनसाथी का नाम श्रीमती अंजना प्रकाश
बच्चे लड़के: 1 ,लड़कियाँ: 0
शिक्षा
बी.एस.सी., एल-एल.बी.
विशेष रुचि
- डॉ० लोहिया, मार्क्स, गांधी, लेनिन आदि के साहित्य अध्ययन में रूचि।
- इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रकार के साहित्य के अध्ययन, लेखन व खेलों में रूचि।
- उत्तर प्रदेश के आर्थिक विकास, नगर एवं आवासीय विधियों सहित भारत के संसदीय लोकतंत्र से संबंधित संविधानिक प्राविधानों और संसदीय परम्पराओं में विशेष रूचि।
स्थाई पता डी0-59/103 ए,सिगरा, वाराणसी।
अन्य विवरण नियोजन मंत्री के रूप में विधान भवन परिसर में चौ0 चरण सिंह जी की मूर्ति बनवाने व अनावरण के ऐतिहासिक कार्यक्रम के संयोजक
कार्यकाल अवधि विवरण
1967 - वर्ष 1967 में सदस्य बी.एच.यू. समाजवादी युवजन सभा इकाई।
- इसी वर्ष राजभाषा विधेयक के खिलाफ मानसिक स्वतंत्रता के लिए समाजवादी युवजन सभा द्वारा आयोजित राष्ट्रीय आन्दोलन में भागीदारी व जेल यात्रा।
1969 - वर्ष 1969 में समाजवादी युवजन सभा द्वारा काशी विश्वविद्यालय सहित शिक्षण संस्थाओं के जनतांत्रिकरण व प्रबन्ध में छात्रों की हिस्सेदारी हेतु चलाए गए आन्दोलन में भागीदारी व जेल यात्रा।
1970 - 1971 - वर्ष 1970 में राष्ट्रपति भवन में घुसकर प्रदर्शन करने पर गिरफ्तारी व तिहाड़ जेल में निरूद्ध।
- इसी वर्ष लोक सभा में पर्चा फेंकने के कारण गिरफ्तारी।
- वर्ष 1970-71 में जनवाणी दिवस पर पटेल चौक, नई दिल्ली में गिरफ्तारी।
- वर्ष 1970-71 में जो जमीन सरकारी है, वह जमीन हमारी है नारे के तहत संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी एवं कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा आयोजित लैण्ड ग्रैब आन्दोलन में गिरफ्तारी और जेल यात्रा।
1972 - वर्ष 1972 में छात्र आन्दोलन के कारण काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से निष्कासित, तत्पश्चात्श्री राजनारायण जी के नेतृत्व में समाजवादी युवजन सभा के साथ-साथ संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी में सक्रिय।
- संयुक्त राज्य मंत्री एवं राष्ट्रीय सचिव, उत्तर प्रदेश समाजवादी युवजन सभा।
1971 - वर्ष 1971 में बांग्लादेश को मान्यता दिलाने हेतु गिरफ्तारी।
- इसी वर्ष में पेट्रोल की कीमत बढ़ाए जाने के खिलाफ 15 दिनों की जेल यात्रा।
- अलीगढ़ विश्वविद्यालय के माइनॉरिटी करेक्टर को बरकरार रखने हेतु श्री राज नारायण जी के साथ गिरफ्तारी और जेल यात्रा।
- निरीह नागरिकों पर जुल्म के खिलाफ प्रदर्शन करने पर तत्कालीन मुख्यमंत्री बहुगुणा जी के समक्ष गिरफ्तारी और जेल यात्रा।
1972 - 1973 - वर्ष 1973 में चन्दौली में सोशलिस्ट एका को तोड़ने के खिलाफ गिरफ्तारी और जेल यात्रा।
- वर्ष 1972-73 के मध्य बी.एच.यू. में कुलपति द्वारा किये गए गैर जनतांत्रिक कार्यों के खिलाफ तत्कालीन प्रधानमंत्री को काला झण्डा दिखाने में गिरफ्तारी और जेल यात्रा।
- जे.पी. आन्दोलन के अन्तर्गत सम्पूर्ण क्रान्तिआन्दोलन में गिरफ्तारी।
1974 - वर्ष 1974 में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के टिकट पर वाराणसी कैण्ट क्षेत्र से उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य निर्वाचित।
- इसी वर्ष राज्य सभा चुनाव में के.के. बिड़ला के प्रत्याशी होने के विरोध में कार्लटन होटल, लखनऊ में गिरफ्तारी व जेलयात्रा।
- इसी दौरान युवा लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निर्वाचित।
1975 - वर्ष 1975 में आपात्काल की घोषणा के दौरान डी.आई.आर.व मीसा के अन्तर्गत गिरफ्तारी।
1977 - वर्ष 1977 में वाराणसी कैण्ट से उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य निर्वाचित।
1981 - 1982 - वर्ष 1981-82 में श्री राजनारायण जी के नेतृत्व में लखनऊ में राजभवन के समक्ष प्रदर्शन करते हुए गिरफ्तारी व जेल यात्रा।
1985 - वर्ष 1985 में वाराणसी कैण्ट क्षेत्र से लोकदल के टिकट पर उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य निर्वाचित।
- दिसम्बर, वर्ष 1985 में विधान सभा के वार्षिक उपवेशन 90 दिनों के करने हेतु मा0 मुलायम सिंह यादव जी के साथ गिरफ्तारी।
1987 - 1988 - वर्ष 1987-88 में मण्डल आयोग की सिफारिशों को लागू करने हेतु बोट क्लब, नई दिल्ली में गिरफ्तारी।
1988 - 1989 - वर्ष 1988-89 में देश बचाओ आहवान पर वाराणसी में श्री जनेश्वर जी के साथ गिरफ्तारी।
- वर्ष 1989 में वाराणसी कैण्ट से जनता दल के टिकट पर उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य निर्वाचित।
- इसी दौरान मा0 मुलायम सिंह यादव जी के मंत्रिमण्डल में नियोजन, जेल, परिवहन, राजनीतिक पेंशन व होमगार्ड विभाग के मंत्री पद का दायित्व संभाला।
- उत्तर प्रदेश विधान सभा में दल के मुख्य सचेतक।
1992 - 4-5 नवम्बर, 1992 को बेगम हजरत महल पार्क, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के स्थापना सम्मेलन में प्रतिनिधि के रूप में सम्मिलित।
17 जनवरी, 1997 - 17 जनवरी, 1997 को समाजवादी पार्टी के आह्वान पर 'घेरा डालो- डेरा डालो' आन्दोलन में मा0 मुलायम सिंह यादव जी के साथ गिरफ्तारी।
2007 - 2012 - वर्ष 2007 से 2012 तक तत्कालीन सरकार के खिलाफ वाराणसी में 12 बार गिरफ्तारी तथा पार्टी द्वारा तीन दिनों के जेल भरो आन्दोलन में
जेल यात्रा।
- समाजवादी पार्टी के अनेक कार्यक्रमों तथा आन्दोलन में सक्रिय भागीदारी।
07 जुलाई, 2016 - 06 जुलाई, 2022 - 7 जुलाई, 2016 को समाजवादी पार्टी के टिकट पर उत्तर प्रदेश विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से उत्तर प्रदेश विधान परिषद् के सदस्य निर्वाचित।
- आपका कार्यकाल 6 जुलाई, 2022 तक।
2016 - 2017 - वर्ष 2016-17 में 20 अगस्त 2016 तक विधान परिषद् की नियम पुनरीक्षण समिति के सदस्य।
- वर्ष 2016-17 में विधान मण्डल की मंत्रियों को परामर्श देने वाली खाद्य एवं रसद स्थायी समिति के सदस्य।
2017 - 2018 - वर्ष 2017-18 में विधान परिषद् की विकास । प्राधिकरणों, आवास विकास परिषद्, जिला पंचायतों एवं नगर निगमों में व्याप्त अनियमितताओं पर अंकुश लगाने/जांच किये जाने के संबंध में समिति के सदस्य।
- वर्ष 2017-18 में विधान परिषद् की प्रदेशीय विद्युत व्यवस्था संबंधी जांच समिति के सदस्य।
- वर्ष 2017-18 में विधान मण्डल की मंत्रियों को परामर्श देने वाली खाद्य एवं रसद स्थायी समिति के सदस्य।
एमएलसी के रूप में कार्यकाल 1