
श्री अखिलेश यादव
चुनाव क्षेत्र: विधान सभा
पार्टी: समाजवादी पार्टी
पिता का नाम | श्री मुलायम सिंह यादव |
माता का नाम | श्रीमती मालती देवी |
जन्म की तारीख | 01 जुलाई, 1973 |
जन्म स्थान | सैफई, जिला इटावा |
लिंग | पुरुष |
धर्म | हिन्दू |
जाति | यादव |
वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
शादी की तारीख | 24 नवंबर, 1999 |
जीवनसाथी का नाम | श्रीमती डिम्पल यादव |
बच्चे | लड़के: 1 ,लड़कियाँ: 2 |
व्यवसाय |
कृषि, इंजीनियर
|
शिक्षा |
बी.ई.(सिविल एण्ड एन्वायरमेंट इन्जीनियरिंग)
|
विशेष रुचि |
फुटबॉल एवं क्रिकेट मैच देखना एवं खेलना, अध्ययन, संगीत सुनना एवं फिल्में देखना।
|
विदेश यात्रा | आस्ट्रेलिया, यूनाइटेड स्टेट्स, यू0 के0, चाइना, स्विजरलैण्ड, फ्रान्स, आस्ट्रिया, कनाडा,जापान। |
कार्यकाल अवधि | विवरण |
2000 | - वर्ष 2000 में 13 वीं लोकसभा के उपचुनाव में लोक सभा सदस्य निर्वाचित। - वर्ष 2000 में लोक सभा की खाद्य, रसद एवं सार्वजनिक वितरण समिति के सदस्य। |
2000 - 2001 | - वर्ष 2000-2001 में लोक सभा की आचार नीति समिति के सदस्य। |
2002 - 2004 | - वर्ष 2002-2004 में लोक सभा की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण व वन समिति के सदस्य। |
2004 | - दूसरी बार पुनः वर्ष 2004 में 14वीं लोकसभा के सदस्य निर्वाचित। |
2004 - 2009 | - वर्ष 2004-2009 में लोक सभा की प्राक्कलन समिति, नगर विकास समिति, सांसदो, राजनैतिक दलों के कार्यालयों व लोकसभा के अधिकारियों हेतु कम्प्यूटर व्यवस्था संबंधी समिति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण व वन समिति के सदस्य। |
2009 - 2012 | - तीसरी बार वर्ष 2009 में 15 वीं लोक सभा के सदस्य निर्वाचित। - वर्ष 2009-2012 में लोक सभा की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण एवं वन समिति एवं 2 जी स्पेक्ट्रम घोटाला जांच संयुक्त संसदीय समिति के सदस्य। |
10 मार्च, 2012 | - दिनांक 10 मार्च, 2012 को उत्तर प्रदेश विधान सभा के समाजवादी पार्टी के नवगठित विधायक दल के नेता तथा प्रदेश के 33 वें मुख्यमंत्री मनोनीत। |
15 मार्च, 2012 - 05 मई, 2018 | - दिनांक 15 मार्च, 2012 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ। |
02 मई, 2012 | - दिनांक 2 मई, 2012 को लोक सभा की सदस्यता से त्याग पत्र। |
06 मई, 2012 - 05 मई, 2018 | - दिनांक 6 मई, 2012 को उत्तर प्रदेश विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के टिकट पर उत्तर प्रदेश विधान परिषद् के सदस्य निर्वाचित। - आपका कार्यकाल 5 मई,2018 तक। |
एमएलसी के रूप में कार्यकाल | 1 |