श्री अम्बिका चौधरी

चुनाव क्षेत्र: विधान सभा
पार्टी: समाजवादी पार्टी

जन्म की तारीख 01 जुलाई, 1955
जन्म स्थान हसनपुरा, बलिया
लिंग पुरुष
धर्म हिन्दू
जाति पिछड़ी
वैवाहिक स्थिति विवाहित
शादी की तारीख 22 मई, 1972
जीवनसाथी का नाम श्रीमती सरोज
शिक्षा
स्नातकोत्तर, एल-एल0बी0
विशेष रुचि
समाज सेवा, पर्यटन, संगीत एवं अध्ययन ।
स्थाई पता ग्राम-कपूरी,पो0 फेफना, जिला-बलिया।
विदेश यात्रा नेपाल, बांग्लादेश एवं संसदीय अध्ययन प्रतिनिधि मण्डल के सदस्य के रूप में यू0 के0 , हालैण्ड,यू०एस०ए० तथा कनाडा ।
कार्यकाल अवधि विवरण
1993 - वर्ष 1993 में मध्य प्रदेश न्यायिक सेवा से त्यागपत्र देकर राजनीति में सक्रिय।
- प्रथम बार नवम्बर, 1993 में मध्यावधि चुनाव में समाजवादी पार्टी के टिकट पर उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य निर्वाचित।
1996 - दूसरी बार सितम्बर-अक्टूबर, 1996 के मध्यावधि चुनाव में समाजवादी पार्टी के टिकट पर उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य निर्वाचित।
2002 - तीसरी बार फरवरी 2002 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य निर्वाचित।
2007 - अप्रैल-मई, 2007 के सामान्य निर्वाचन में चौथी बार समाजवादी पार्टी के टिकट पर उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य निर्वाचित।
- धारा 144/188 सी.आर.पी.सी. में तीन बार (कुल 27 दिन) जिला कारागार बलिया में बन्दी ।
1993 - 2003 - वर्ष 1993-95,1997-98 एवं 2002,2003 में विधान सभा की सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति के सदस्य।
- उत्तर प्रदेश विधान सभा की याचिका समिति के कार्यकारी सभापति।
2007 - 2009 - वर्ष 2007-2008 एवं 2008-2009 में विधान सभा की लोक लेखा समिति के सदस्य।
2008 - 2010 - वर्ष 2008-2009 एवं 2009-2010 में विधान सभा की कार्य मंत्रणा समिति के सदस्य।
- विधान सभा में समाजवादी पार्टी के मुख्य सचेतक।
- मा0 मुलायम सिंह यादव के मंत्रिमण्डल में राजस्व मंत्री।
06 मई, 2012 - 05 मई, 2018 - दिनांक 6 मई, 2012 को समाजवादी पार्टी के टिकट पर उत्तर प्रदेश विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से उत्तर प्रदेश विधान परिषद् के सदस्य निर्वाचित।
- आपका कार्यकाल 5 मई,2018 तक।
2015 - 2017 - वर्ष 2015-16 एवं 2016-17 विधान परिषद् की आश्वासन समिति के सदस्य।
- वर्ष 2015-16 एवं 2016-17 में विधान परिषद् की संसदीय एवं सामाजिक सद्भाव समिति के सदस्य।
2016 - 2017 - वर्ष 2016-17 में विधान मण्डल की मंत्रियों को परामर्श देने वाली उद्योग स्थायी समिति के सदस्य।
- वर्ष 2016-17 में विधान मण्डल की मंत्रियों को परामर्श देने वाली सहकारी स्थायी समिति के सदस्य।
2017 - 2018 - वर्ष 2017-18 में विधान परिषद् की आश्वासन समिति के सदस्य।
- वर्ष 2017-18 में विधान परिषद की संसदीय एवं सामाजिक सद्भाव समिति के सदस्य।
09 अगस्त, 2017 - दिनांक 9 अगस्त 2017 को विधान परिषद की सदस्यता से त्याग पत्र।
एमएलसी के रूप में कार्यकाल 3