
श्री स्वतंत्र देव सिंह
चुनाव क्षेत्र: उत्तर प्रदेश विधान सभा, निर्वाचन क्षेत्र
पार्टी: भारतीय जनता पार्टी
पिता का नाम | स्व 0 श्री अल्हर सिंह |
माता का नाम | श्रीमती रामा देवी |
जन्म की तारीख | 13 फरवरी, 1964 |
जन्म स्थान | ग्राम-ओड़ी , पो0-जमालपुर , जिला-मिर्जापुर। |
लिंग | पुरुष |
धर्म | हिन्दू |
जाति | कुर्मी |
वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
शिक्षा |
विज्ञान स्नातक
|
विशेष रुचि |
अध्ययन एवं सामाजिक कार्य
|
स्थाई पता | 34.262, पटेल नगर, तुलसी धाम के पास, उरई, जनपद-जालौन । |
विदेश यात्रा | वर्ष 2004 में चीन , हांगकांग एवं सिंगापुर में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय युवा सम्मेलन में देश का प्रतिनिधित्व । |
अन्य विवरण | - उत्तर प्रदेश एवं देश में भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख अधिवेशनों, रैलियों , राजनैतिक यात्राओं , बैठकों , कार्यक्रमों एवं धरना-प्रदर्शन आदि में मुख्य भूमिका निभायी। - भाजपा की सीमा जागरण यात्रा (सहारनपुर, पीलीभीत बार्डर, गोरखपुर से बिहार) तक सम्पन्न करायी। - 'आतंकवाद' विषय पर अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित करायी। - भाजपा द्वारा आयोजित गंगा यात्रा में गढ़मुक्तेश्वर (मुरादाबाद से बलिया तक) प्रमुख संचालक रहे। - लोक सभा चुनाव-2014 तथा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 2017 में मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में की गयी सभी चुनावी सभाओं के प्रमुख एवं रैली प्रभारी की भूमिका का निवर्हन किया। |
कार्यकाल अवधि | विवरण |
1988 - 1989 | - वर्ष 1988-89 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के संगठन मंत्री के रूप में राजनीति में प्रवेश। |
1991 | - वर्ष 1991 में बुन्देलखण्ड के विकास एवं पार्टी के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भागीदारी। |
1994 | - वर्ष 1994 में भारतीय जनता पार्टी द्वारा बुन्देलखण्ड की युवा मोर्चा के शाखा के प्रभारी नियुक्त। |
1996 - 2001 | - वर्ष 1996-2001 तक भारतीय जनता पार्टी द्वारा युवा मोर्चा के महामंत्री नियुक्त। |
1999 | - वर्ष 1999 में सहकारिता के क्षेत्र में किये गये आपके योगदान के फलस्वरूप जालौन जिला सहकारी बैंक लि0 , उरई के प्रशासक नामित। - जुलाई , 1999 में बैंक के चुनाव में निर्विरोध अध्यक्ष (सभापति) निर्वाचित। - आपके कार्यकाल में बैंक ने विकास करते हुए कृषकों की उन्नति हेतु अनेक योजनाएं लागू की। |
2001 | - वर्ष 2001 में प्रदेश अध्यक्ष , युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी। |
2002 | - वर्ष 2002 में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए तत्कालीन प्रधानमंत्री मा0 अटल बिहारी बाजपेयी की गरिमामयी उपस्थिति में भारतीय जनता युवा मोर्चा का आगरा में राष्ट्रीय महाधिवेशन सम्पन्न कराया। |
07 जुलाई, 2004 - 06 जुलाई, 2010 | - दिनांक 7 जुलाई, 2004 को भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर उत्तर प्रदेश विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य निर्वाचित। - आपका कार्यकाल 6 जुलाई, 2010 तक। - इसी दौरान आप प्रदेश महामंत्री, भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश इकाई भी रहे। |
2010 | - वर्ष 2010 में प्रदेश उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी। |
2012 | - वर्ष 2012 से अब तक, प्रदेश महामंत्री, भारतीय जनता पार्टी। |
19 मार्च, 2017 | - दिनांक 19 मार्च, 2017 से मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमण्डल में मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) परिवहन, प्रोटोकाल तथा ऊर्जा विभाग के राज्यमंत्री के पद पर आसीन। |
08 सितंबर, 2017 - 30 जनवरी, 2021 | - (विधान परिषद् सदस्य डॉ० सरोजनी अग्रवाल द्वारा इस्तीफा दिये जाने के फलस्वरूप रिक्त हुए स्थान पर) दिनांक 8 सितम्बर, 2017 को विधान परिषद् के सदस्य निर्वाचित। - आपका कार्यकाल 30 जनवरी, 2021 तक। |
2005 - 2006 | - वर्ष 2005-2006 में विधान परिषद् की विकास प्राधिकरणों, आवास विकास परिषद्, जिला पंचायतों एवं नगर निगमों में व्याप्त अनियमितताओं पर अंकुश लगाने/जांच किये जाने के सम्बन्ध में समिति के सदस्य। - वर्ष 2005-2006 में विधान मण्डल की लोक-लेखा समिति के सदस्य। |
2006 - 2007 | - वर्ष 2006-2007 में विधान परिषद् की आश्वासन समिति के सदस्य। |
2007 - 2008 | - वर्ष 2007-2008 में विधान परिषद् की प्रश्न एवं सन्दर्भ समिति के सदस्य। - वर्ष 2007-2008 में उत्तर प्रदेश विधान मण्डल की मंत्रियों को परामर्श देने वाली उद्योग स्थायी समिति के सदस्य। |
2008 - 2009 | - वर्ष 2008-2009 में विधान परिषद् की विशेषाधिकार समिति के सदस्य। - वर्ष 2008-2009 में विधान परिषद् की संसदीय एवं सामाजिक सद्भाव के सदस्य। |
2009 - 2010 | - वर्ष 2009-2010 में विधान परिषद् की विकास प्राधिकरणों, आवास विकास परिषद्, जिला पंचायतों एवं नगर निगमों में व्याप्त अनियमितताओं पर अंकुश लगाने/जांच किये जाने के सम्बन्ध में समिति के सभापति। - वर्ष 2009-2010 में उत्तर प्रदेश विधान मण्डल की मंत्रियों को परामर्श देने वाली शिक्षा स्थायी समिति के सदस्य। |
एमएलसी के रूप में कार्यकाल | 1 |