डा0 दिनेश शर्मा

चुनाव क्षेत्र: उत्तर प्रदेश विधान सभा, निर्वाचन क्षेत्र
पार्टी: भारतीय जनता पार्टी

पिता का नाम स्वर्गीय केदार नाथ शर्मा
माता का नाम स्वर्गीय शांति शर्मा
जन्म की तारीख 12 जनवरी, 1964
लिंग पुरुष
धर्म हिन्दू
जाति ब्राह्मण
वैवाहिक स्थिति विवाहित
जीवनसाथी का नाम श्री जयलक्ष्मी शर्मा
व्यवसाय
प्रोफेसर, वाणिज्य विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ
शिक्षा
बी0कॉम, एम0कॉम, डी0पी0ए0 एवं पीएच0डी
विशेष रुचि
अध्ययन, अध्यापन एवं सामाजिक कार्य में।
स्थाई पता 268/10 मास्‍टर कन्‍हैया लाल रोड, ऐशबाग, लखनऊ।
विदेश यात्रा सामाजिक व प्रशासनिक कार्य हेतु अंतरार्ष्ट्रीय संगोष्ठियों एवं सम्मेलनों में शोध पत्र प्रस्तुत करने तथा उद्द्बोधन हेतु एवं शोधार्थी के रूप में अमेरिका, मॉरीशस, इजराइल, नेपाल तथा अन्य देशो की यात्रायें ।
अन्य विवरण - वर्ल्ड मेयर कांफ्रेंस, येरुसलम, इज़रायल में 71 देशो के सम्मलेन में 'मोस्ट ऑनरेबल मेयर' के सम्मान से सम्मानित ।
- वर्ष 2001 में श्री राजयपाल (कुलधिपति) द्वारा समाज की विशिस्ट सेवा एवं योगदान हेतु सम्मानित ।
- राष्ट्रीय युवा आयोग, भारत सरकार के सदस्य के रूप में सम्मानित, राष्ट्रीय युवा आयोग को युवाओ से सम्बंधित कार्य हेतु इंटरनेशनल कॉउंसिल ऑन नेशनल यूथ पालिसी, वियना ऑस्ट्रिया द्वारा (आई० सी० एन० वाई० पी० ) अवार्ड से अलंकृत किया गया ।
- यूनिवर्सल पीस फेडरेशन, कोरिया द्वारा 'शांति दूत' (पीस एम्बेसेडर) पुरष्कार ।
- 74 देशो के अंतर्राष्ट्रीय सम्मलेन में नेपाल के उपराष्ट्रपति द्वारा काठमाण्डू में सम्मानित |
- लिम्का बुक ऑफ़ रिकॉर्ड द्वारा (महापौर चुनाव में सर्वाधिक मतों से जीतने के लिए )
- आजीवन सदस्य वर्ल्ड एसोसिएशन फॉर वैदिक स्टडीज (वेव्स) यू० एस० ऐ० ।
कार्यकाल अवधि विवरण
2006 - 2012 - पूर्व प्रभारी,गुजरात प्रदेश,भाजपा।
- पूर्व महापौर, लखनऊ।
- वर्ष 2006-2012 तक प्रथम बार महापौर निर्वाचित।
2012 - 18 मार्च, 2017 - वर्ष 2012 से 18 मार्च, 2017 तक दूसरी बार सर्वाधिक मतो से महापौर का चुनाव जीतने का रिकार्ड (लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में अंकित)
- पूर्व सदस्य राष्ट्रीय युवा आयोग, भार सरकार, नई दिल्ली।
- पूर्व उपाध्यक्ष, पर्यटन निगम, उत्तर प्रदेश सरकार।
- पूर्व सदस्य, संचालन समिति, राष्ट्र पुर्ननिर्माण वाहिनी, युवा एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली।
- पूर्व सदस्य विद्वत परिषद् लोकनायक शारीरिक शिक्षा संस्था (एल० एन० आई० पी0ई०) ग्वालियर म0प्र0, भारत सरकार।
- कार्यालय संयोजक एवं सदस्य, मा0 अटल जी (पूर्व प्रधान मंत्री) के लोक सभा क्षेत्र के चुनाव संचालन समिति, 2004 ।
- लोक सभा चुनाव संयोजक।
- राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सदस्य, भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति।
- पूर्व उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, उत्तर प्रदेश।
- पूर्व अध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा, उत्तर प्रदेश, (तीन कार्यकाल)
- पूर्व प्रभारी, भारतीय जनता युवा मोर्चा, उत्तर प्रदेश।
2014 - 2015 - संयोजक, भारतीय जनता पार्टी सदस्यता महाअभियान (2014-15) (उपरोक्त अभियान में भा0ज0पा0 विश्व की सबसे अधिक सदस्यता वाली पार्टी बनी।
- पर्यवेक्षक, हरियाणा एवं गुजरात (मुख्यमंत्री चयन)
- पर्यवेक्षक,राजस्थान (प्रदेश अध्यक्ष चुनाव)
- प्रदेश अध्यक्ष, यू0पी0 मेयर काउंसिल (दो कार्यकाल)
- पूर्व प्रभारी, भा0ज0पा0, गुजरात प्रदेश।
- पूर्व सदस्य, राष्ट्रीय युवा आयोग, भारत सरकार।
- उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार।
08 सितंबर, 2017 - 30 जनवरी, 2021 - राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी।
- नेता सदन, विधान परिषद्।
- अध्यक्ष, मंत्री समूह (1. वित्त समिति, 2. औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति-2017, 3. पं0 दीन दयाल उपाध्याय शताब्दी समारोह)
- (श्री अशोक बाजपेयी, सदस्य विधान परिषद् द्वारा विधान परिषद् की सदस्यता से त्याग पत्र दिये जाने के फलस्वरूप रिक्त हुए स्थान पर) दिनांक 8 सितम्बर, 2017 को उत्तर प्रदेश विधान परिषद् के निर्विरोध सदस्य निर्वाचित।
- आपका कार्यकाल 30 जनवरी,2021 तक।
एमएलसी के रूप में कार्यकाल 1