श्री जाहिद हसन वसीम बरेलवी

चुनाव क्षेत्र: मनोनीत
पार्टी: समाजवादी पार्टी

पिता का नाम स्वर्गीय शाहिद हसन नसीम
माता का नाम स्वर्गीय रफिया बेगम
जन्म की तारीख 08 फरवरी, 1940
लिंग पुरुष
धर्म इस्लाम
जाति शेख
वैवाहिक स्थिति विवाहित
व्यवसाय
प्रवक्ता, उर्दू विभाग, हिन्दू कालेज, दिल्ली विश्वविद्यालय,वर्ष 1959-1962 तक।
शिक्षा
हाईस्कूल, माध्यमिक, स्नातक
विशेष रुचि
शेरो-शायरी, साहित्य एवं समाज सेवा
स्थाई पता 5 जमुना प्रसाद रोड, बरेली ।
विदेश यात्रा - विगत 30 वषों से भारत के साहित्यक दूत की हैसियत से 22 बार पाकिस्तान,21 बार दुबई ,5 बार अबुधाबी ,3 बार अलऐन ,10 बार क़तर दोहा ,3 बार मस्कट ,बहरीन ,कुवैत ,1 बार यू o के o ,केन्या ,11 बार सऊदीअरब ,17 बार शुमाली |
- अमेरिका के प्रसिद्ध साहित्यक केन्द्रो न्यूयार्क,वाशिंगटन,बेस्टन,शिकागो टैम्पा ,मियामी ,ऑरलैंडो ,किलीवलैंड ,ह्यूस्टन ,डेलेस किलिन्टन ,लॉस एंजलिस ,सेन फ्रांसिस्को ,लास वेगास ,एटलाण्टा,न्यूजर्सी और बरमिंघम ,आदि स्थानो पर जाकर हिन्दुस्तानी साहित्य की नई दिशाओं को नए आयाम दिये |
अन्य विवरण - विगत 50 वर्षों से राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय मशायरों और अदबी जलसों में अपनी शायरी के माध्यम से हिन्दुस्तानी सभ्यता की गंगा जमुनी तहजीब का समाज में प्रचार-प्रसार कर एक उत्कृष्ट पहचान बनाई।
- आकाशवाणी और दूरदर्शन के राष्ट्रीय कार्यक्रमों तथा स्वतंत्रता दिवस और गणतन्त्र दिवस के उपलक्ष्य में होने वाले मुशायरों में विगत 50 वर्षों से सक्रिय रूप से भाग लिया।
- आपके निर्देशन में 10 शोधकर्ता शोध पत्र प्रस्तुत कर पी0एच0डी0 की उपाधि प्राप्त कर चुके हैं।
- आपके व्यक्तित्व एवं शायरी पर शोध कार्यकर डॉ. जावेद नसीमी पीएच0डी0 की डिग्री प्राप्त कर चुके हैं तथा 3 अन्य विश्वविद्यालयों में आपके व्यक्तित्व पर शोध कार्य चल रहा है। उनके काव्य और व्यक्तित्व को समर्पित (लम्हे-लम्हे) जैसी साहित्यिक पत्रिका ने विशेषांक प्रकाशित किया है। जिसमें फ़िराक़ गोरखपुरी, डॉ. मोहम्मद हसन,शमीम किरहानी, नशूर वाहिदी, डॉ. कमर रईस, डॉ. अब्दुल मुगनी महशर बदायूँनी, डॉ. तनवीर अल्वी, रफ़त सरोश, इशरत जफर जैसे हिन्दो पाक के सुप्रसिद्ध कलम कारों ने वसीम बरेलवी की शायराना अजमतों को न केवल माना है बल्कि अनेक मुनफ़रद अन्दाज़-ए-फिक्र की तरहदारियों को साहित्यिक ईमानदारी के साथ सराहा भी है|
कार्यकाल अवधि विवरण
2011 - 2014 - पूर्व वाइस चेयर मैन, एन0सी0पी0यू0एल0 संसाधन विकास मंत्रालय (भारत सरकार) 2011-2014 तक।
29 अप्रैल, 2016 - 28 अप्रैल, 2022 - 29 अप्रैल, 2016 को समाजवादी पार्टी से उत्तर प्रदेश विधान परिषद् के सदस्य मनोनीत।
- आपका कार्यकाल 28 अप्रैल,2022 तक।
2016 - 01 अप्रैल, 2017 - वर्ष 2016-17 में विधान परिषद् की नियम पुनरीक्षण समिति के सदस्य।
- दिनांक 31 अगस्त, 2016 को समिति से त्याग पत्र।
2016 - 2017 वर्ष 2016-17 में विधान परिषद् को संसदीय एवं सामाजिक सद्भाव समिति के सदस्य।
- दिनांक 31 अगस्त 2016 से उक्त समिति से त्याग पत्र।
2016 - 2018 - वर्ष 2016-17 एवं 2017-18 में मंत्रियों को परामर्श देने वाली सामान्य प्रशासन स्थायी समिति के सदस्य।
- वर्ष 2016-17 एवं 2017-18 में मंत्रियों को परामर्श देने वाली पर्यटन स्थायी समिति के सदस्य।
2017 - 2018 - वर्ष 2017-18 में विधान परिषद की विधान मण्डल सदस्यों के आवासीय परिवाद संबंधी जांच समिति के सदस्य।
- वर्ष 2017-18 में विधान परिषद् की विनियमन समीक्षा समिति के सदस्य।
एमएलसी के रूप में कार्यकाल 1